कीव. रूसी सेना ने कीव, पश्चिमी यूक्रेन और अन्य हिस्सों पर शनिवार को फिर से हमला तेज कर दिया है. यह यूक्रेन और उसका साथ देने वाले पश्चिमी देशों के लिए चेतावनी है कि पूर्वी यूक्रेन पर हमले की रूसी योजना के बावजूद पूरा देश अभी युद्ध के खतरे के साये में है. काला सागर में युद्धपोत क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान और रूसी सीमा में यूक्रेन के कथित हमले से गुस्साए रूसी सैन्य कमान ने यूक्रेन की राजधानी पर हमले से एक दिन पहले चेतावनी जारी की और कहा कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है. ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाताओं ने इस सप्ताह पूर्वी यूक्रेन के शहर खारकीव पर हुए हमले में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है और हर दिन और असैन्य नागरिकों के शव मिल रहे हैं जिसने यूरोपीय सुरक्षा के मिथक को तोड़ दिया है.
रूस ने कीव सहित पश्चिमी यूक्रेन पर हमला तेज किया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:58 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत, जानें सरगी का समय, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और पूजा विधि
- 2 केंद्र कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का DA/DR 3% बढ़ा, कैबिनेट ने दी हरी झंडी
- 3 ओडिशा के बालासोर में पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर में विस्फोट, 1 व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल
- 4 कूनो नेशनल पार्क में चीते का मौत, शिकार या गलती से लगी गोली, केंद्र ने दिए जांच के आदेश…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: