रूस ने यूक्रेन के सीमावर्ती गांवों पर कब्जा किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 May 2025 04:43 PM
रूस ने यूक्रेन के सीमावर्ती गांवों पर कब्जा किया
ऑडियो सुनें

कीव: रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में चार सीमावर्ती गांवों पर कब्जा कर लिया है। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक ‘बफर जोन’ स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

इस बीच, हाल के दिनों में रूसी बमबारी अभियान रातों-रात धीमा पड़ गया, क्योंकि बहुत कम रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के छोटे कस्बों और शहरों को निशाना बनाया। युद्ध विराम सुनिश्चित करने और शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से किए जा रहे गहन प्रयासों के बावजूद रूस की ओर से हमलों को रोकने का कोई संकेत नहीं दिया जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल में पहली बार प्रत्यक्ष वार्ता के लिए इस महीने की शुरूआत में तुर्किये में मुलाकात की थी। बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली ही एकमात्र ठोस परिणाम रहा है, लेकिन वार्ता से कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच रूस ने यूक्रेन पर लगभग 900 ड्रोन दागे। रूस ने रविवार की रात यूक्रेन के खिलाफ सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन दागे गए। यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को बताया कि सोमवार से मंगलवार तक रूस ने यूक्रेन पर 60 ड्रोन दागे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सात रूसी क्षेत्रों में रात भर में यूक्रेन के 99 ड्रोन को मार गिराया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital