एस. वाई. कुरैशी निर्वाचन आयुक्त नहीं बल्कि ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे: निशिकांत दुबे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 07:41 PM
एस. वाई. कुरैशी निर्वाचन आयुक्त नहीं बल्कि ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे: निशिकांत दुबे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी से हंगामा मचाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को एस. वाई. कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि एक “मुस्लिम आयुक्त” थे. इससे पहले कुरैशी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना करते हुए इसे “मुस्लिमों की भूमि हड़पने की सरकार की भयावह और बुरी योजना” बताया था. कुरैशी भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं.

दुबे ने एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय और भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना पर तीखा हमला बोला था और भारत में “धार्मिक युद्ध” के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद भाजपा ने उनकी विवादास्पद टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया. कुरैशी ने 17 अप्रैल को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था, “वक्फ अधिनियम निस्संदेह मुस्लिमों की भूमि हड़पने के लिए सरकार की एक भयावह योजना है. मुझे यकीन है कि उच्चतम न्यायालय इस पर सवाल उठाएगा. दुष्प्रचार मशीनरी ने गलत सूचना फैलाने का अपना काम बखूबी किया है.” भाजपा सांसद ने इस पर रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की.

दुबे ने कहा, “आप चुनाव आयुक्त नहीं थे, आप एक मुस्लिम आयुक्त थे. आपके कार्यकाल में झारखंड के संथाल परगना में सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता बनाया गया.” उन्होंने कहा, “पैगंबर मुहम्मद का इस्लाम भारत में 712 ई. में आया था. उससे पहले यह भूमि (वक्फ) उस धर्म से जुड़े हिंदुओं या आदिवासियों, जैनियों या बौद्धों की थी.” दुबे ने कहा कि उनके गांव विक्रमशिला को 1189 में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था और विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को आतिश दीपांकर के रूप में “पहला कुलपति” दिया था. उन्होंने कहा,”इस देश को एकजुट करो, इतिहास पढ.ो. पाकिस्तान को बांटकर बनाया गया था. अब कोई बंटवारा नहीं होगा.” दुबे चार बार से झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सदस्य हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu