फ्रेंच ओपन में सबालेंका ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Jun 2023 02:11 PM
फ्रेंच ओपन में सबालेंका ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार किया
ऑडियो सुनें

पेरिस: फ्रेंच ओपन में दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने बुधवार को मैच जीतने के बाद यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। रविवार को पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद सबालेंका ने कहा था कि रूस या बेलारूस का कोई भी खिलाड़ी युद्ध का समर्थन नहीं करता है। उन्हें हालांकि बुधवार को रूस के हमले का समर्थन करने में बेलारूस की भूमिका की व्यक्तिगत रूप से ंिनदा करने के लिए कहा गया था।

आॅस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका ने फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में इरीना शिमानोविच पर 7-5, 6-2 से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं है।’’ साबलेंका की पहले दौर की प्रतिद्वंद्वी यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने संवाददाताओं से आग्रह किया था कि वे 25 वर्षीय सबालेंका से पूछें कि क्या वह व्यक्तिगत रूप से युद्ध का समर्थन करती हैं या विरोध करती हैं।

सबालेंका से पूछा गया था कि क्या वह बेलारूस के नेता एलेक्जेंडर लुकाशेंको का समर्थन करती हैं या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए कोई जवाब नहीं है इसलिए आपके सवाल के लिए धन्यवाद।’’ अगला सवाल युद्ध में बेलारूस की भूमिका के बारे में था।
जब तीसरा सवाल किया गया तो आयोजकों ने हस्तक्षेप किया और सबालेंका ने कहा,‘‘आपको मुझसे पर्याप्त उत्तर मिल गए हैं।’’

रविवार को पहले दौर के मैच के बाद कोस्त्युक ने सबालेंका से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। उस मैच के बाद सबालेंका ने कहा था, ‘‘इस दुनिया में रूस या बेलारूस का कोई खिलाड़ी युद्ध का समर्थन नहीं करता। कोई नहीं। हम युद्ध का समर्थन कैसे कर सकते हैं? कोई भी – सामान्य लोग – कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav