पंचायत चुनाव में लोगों की मौत से दुखी हूं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को खुली छूट: ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 08:44 PM
पंचायत चुनाव में लोगों की मौत से दुखी हूं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को खुली छूट: ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की “छिटपुट” घटनाओं में लोगों की मौत होने से वह दुखी हैं. बनर्जी ने कहा कि हिंसा के पीछे जो लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनकी सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी है.

उन्होंने कहा, “पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं में लोगों की मौत होने से मैं दुखी हूं… चुनाव 71,000 बूथ पर हुए, लेकिन हिंसा की घटनाएं 60 से कम बूथ पर हुईं.” मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आठ जून को चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से चुनाव संबंधी हिंसा में 19 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के थे. हालांकि, पुलिस सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 37 बताई है. उन्होंने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं से कहा, ”हिंसा के पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मैं पुलिस को खुली छूट दे रही हूं.” बनर्जी ने चुनाव के बाद शांति एवं सद्भाव की अपील भी की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu