हिमाचल बस हादसे में लोगों की मौत की खबर से व्यथित हूं: राष्ट्रपति कोविंद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Jul 2022 12:01 PM
हिमाचल बस हादसे में लोगों की मौत की खबर से व्यथित हूं: राष्ट्रपति कोविंद

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद ने सोमवार को कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे में विद्यार्थियों समेत कई लोगों की मौत होने की सूचना से व्यथित हैं। कोंिवद ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे में विद्यार्थियों समेत कई लोगों की मौत का दु:खद समाचार सुनकर व्यथित हूं।

इस दुर्घटना में अपने बच्चों एवं प्रियजन को खोने वाले शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कुल्लू के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले के जंगला गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक निजी बस के खड्ड में गिर जाने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई ।

By Nandkishoryadav