सरबजोत सिंह को निशानेबाजी विश्व कप में एयर पिस्टल में स्वर्ण, महिलायें चूकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Mar 2023 09:07 PM
ऑडियो सुनें

भोपाल. भारत के सरबजोत सिंह ने आईएसएसएफ पिस्टल राइफल विश्व कप में पुरूषों के एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला जबकि वरूण तोमर को इसी स्पर्धा में कांस्य पदक मिला. भारतीय महिला एयर पिस्टल निशानेबाज हालांकि पदक नहीं जीत सकीं . मनु भाकर, दिव्या सुब्बाराजू और रिदम सांगवान को पराजय हाथ लगी .

दो साल पहले टीम और मिश्रित टीम वर्ग में जूनियर विश्व चैम्पियन रहे सरबजोत ने अजरबैजान के रूस्लान लुनेव को 16 . 0 से हराया. उन्होंने इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में 585 अंक बनाये थे. सरबजोत ने क्वालीफिकेशन सीरिज में 98, 97, 99, 97, 97, 97 का स्कोर किया. चीन के लियु जिनयाओ दूसरे स्थान पर रहे. रैंंिकग या एलिमिनेशन दौर में सरबजोत ने 253 . 2 और रूस्लान ने 251 . 9 अंक बनाये . वरूण 250 . 3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे.

आईएसएसएफ के नये प्रारूप के तहत फाइनल में एक शॉट जीतने पर दो अंक मिलते हैं और 16 अंक पहले पूरे करने वाला विजेता होता है. महिला वर्ग में दिव्या ने क्वालीफिकेशन दौर में 579 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया . वह फाइनल में पांचवें स्थान पर रही जबकि चीन की लि शूइ ने स्वर्ण, जर्मनी की डोरीन वी ने रजत और चीन की वेइ कियान ने कांस्य पदक जीता. रिदम और मनु रैंंिकग दौर में जगह नहीं बना सकी और क्वालीफाइंग दौर में 13वें तथा 16वें स्थान पर रहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu