छात्रावास से 15 छात्रों के भागने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 09:56 PM
छात्रावास से 15 छात्रों के भागने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित
ऑडियो सुनें

राउरकेला. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बोनाई उप-मंडल में एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को 28 जनवरी को लड़कों के छात्रावास से 15 छात्रों के भाग जाने के बाद लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, बोनाई प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने लापरवाही के आरोप में सिहिडीहा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रौपदी साहू को निलंबित कर दिया है.

उन्होंने बताया कि सभी छात्र सात से दस वर्ष की आयु के हैं और कथित तौर पर वार्डन द्वारा उनमें से एक को दी गई सजा के बाद आधी रात के आसपास भाग गए. सजा से परेशान लड़के ने अन्य छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया और अपने गांव बालन लौट गए.
बोनाई की सीमा से लगे देवगढ़ जिले में बरकोट पुलिस को इसकी सूचना दी गई और उन्होंने तुरंत लड़कों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया. अगली सुबह, महुलपाड़ा पुलिस ने बरकोट पुलिस से संपर्क किया और लड़कों को वापस ले आई. सूत्रों ने बताया कि हालांकि छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन का व्यवहार छात्रों के प्रति अच्छा नहीं था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu