बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Oct 2024 09:32 PM
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने वाहनों में आगजनी करने के आरोपी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों जितेंद्र सोढ़ी (38) और बेलादी रामचन्द्रम (27) को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज भोपालपटनम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था जिस दौरान दल ने क्षेत्र के करकावाया-मेघापुर गांव के करीब से इन दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली क्षेत्र के पोषणपल्ली-गोरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल थे. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

By Yogesh Kumar Sahu