शेयर बाजार में आज शुरुआती खरीदारी के बाद बड़े शेयरों में बिकवाली आने लगी. अंत में सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 71,925 और निफ्टी 157 अंक टूटकर 22,363 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 339 अंक गिरकर 54,918 पर रहा. मिडकैप इंडेक्स 47 अंक बढ़कर 58,835 पर बंद हुआ.
बाजार जिस तरह से गिर रहा है कोविड की यादें ताजा हो रही है। निफ्टी 52 वीक लो से महज 100 पॉइंट दूर है। बाजार में इस समय दो अलग-अलग ट्रेड चल रही हैं निफ्टी देखेंगे तो साफ है कि Bear मार्केट है. माइक्रोकैप और स्मॉलकैप देखेंगे तो Bull मार्केट है. निफ्टी ने 200 WMA तोड़ा है, और लगभग 52-Week Low पर है लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गजब की तेजी है निफ्टी के नहीं चलने के कई कारण हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण FII की बिकवाली है.
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO
इसी महीने लॉन्च होने की तैयारी में है। इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो इस IPO के जरिए करीब 10.30 लाख करोड़ रुपये के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है। अगर कंपनी इसी वैल्यूएशन पर शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो जियो भारत की ऐसी चौथी कंपनी बन सकती है जिसका मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा।
फिलहाल भारत में यह उपलब्धि सिर्फ तीन बड़ी कंपनियों के नाम है। जियो के IPO को लेकर निवेशकों और बाजार की नजरें अब इसकी लॉन्चिंग और वैल्यूएशन पर टिकी हुई हैं।
बाजार बंद होने के बाद ICICI Pru AMC का बड़ा एलान
एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI Prudential Asset Management Company (ICICI Pru AMC) ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹30 प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है. कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 21 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अंतरिम डिविडेंड का भुगतान उन शेयरधारकों को किया जाएगा, जिनके नाम 21 अक्टूबर 2026 को कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शेयरों के लाभार्थी मालिक के तौर पर दर्ज होंगे. कंपनी ने इस संबंध में दी गई जानकारी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराने की बात कही है.
कंपनी ने लिस्टिंग के बाद अभी तक सिर्फ दो बार डिविडेंड का एलान किया था. ये तीसरी बार है, जब कंपनी ने डिविडेंड का एलान किया है. साथ ही कंपनी ने अभी तक के सबसे बड़े डिविडेंड का एलान किया है. इससे पहले दोनों बार कंपनियों ने 14.85 रुपये और 12.40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया था.
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर ₹889 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹838 करोड़ था. वहीं, कंपनी की आय भी बढ़कर ₹1,674 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,439 करोड़ थी.