हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे

हनुमान अंश,
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Oct 2026 11:20 AM
हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे
ऑडियो सुनें

प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनके चमत्कारों पर बनी कहानी ‘हनुमान अंश’ सुपर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी की ये फिल्म उनकी ही किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में मामूली कलाकार हैं, जिन्हें इससे पहले शायद बहुत लोग जानते भी नहीं थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महाराज जी के किस्सों जैसा ही चमत्कार किया है, जिसे देख पब्लिक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री भी दंग है। वहीं इस फिल्म के अलावा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ की कमाई भी अब तक सिनेमाघरों में जारी है।

 

हनुमान अंश‘ फिल्म की कहानी एक युवा लड़के लक्ष्मी नारायण के शुरुआती जीवन पर बेस्ड है, जो अपनी मां के निधन के बाद ईश्वर की तलाश में घर से निकल जाता है। ये फिल्म उत्तर भारत में लक्ष्मी नारायण की आध्यात्मिक यात्रा और फिर उनके नीम करोली बाबा के रूप में बदलने की कहानी है। लक्ष्मी नारायण इस उम्मीद में घर से निकल जाते हैं कि यदि ने भगवान को खोज लेंगे तो वह अपनी मां से दोबारा मिल सकेंगे। इसी तलाश में वे उत्तर भारत के मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों से होकर गुजरते हैं। वह अनुशासन, मौन और भक्ति का जीवन जीते हैं। सालों की यात्रा और संघर्ष के बाद आखिरकार वे ये समझ जाते हैं कि ईश्वर दुनिया से भागने में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने में बसते हैं।

 

हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली की है कहानी

अब लक्ष्मी नारायण अपनी पहचान और मोह त्यागकर ‘हनुमान अंश’ यानी बाबा नीम करोली के रूप में जाने जाते हैं। बाबा ने अपना जीवन भूखों को भोजन कराने, बिना किसी भेद-भाव के लोगों को प्यार करने और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। आज दुनिया भर में उन्हें चाहने वाले भारी संख्या में मौजूद हैं और लोग भगवान की तरह उनकी पूजा करते हैं। इस फिल्म में शोभिनव सत्य नीम करोली बाबा की भूमिका में हैं। उनके अलावा चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म ने कमाई के मामले में खूब झंडे गाड़े हैं। 2 करोड़ की ये फिल्म अब करीब 435 करोड़ के पार जा चुकी है। अब 66वें दिन भी ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही कई फिल्मों को मात दे रही है।

 

 

हनुमान अंश’ मे 66वें दिन भी गाड़ा झंडा

फिल्म की कमाई ने जमकर रेकॉर्ड बनाए हैं। मजेदार ये है कि फिल्म की शुरुआत बिना किसी प्रमोशन की हुई और पहले तो ऐसा लगा कि ये जल्द ही सिनेमाघरों से आउट हो जाएगी। इनफैक्ट 8वें दिन इस फिल्म को फ्लॉप तक करार दे दिया गया था लेकिन मेकर्स ने हिम्मत नहीं हारी। वे फिल्म के साथ सिनेमाघरों में टिके रहे और फिर 17वें दिन भूचाल आया जब फिल्म ने करीब ढाई करोड़ रुपये की कमाई की। अब Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 66वें दिन यानी दवें संडे को ₹2.80Cr की कमाई कर ली है। यानी कुल मिलाकर फिल्म अब तक ₹334.48Cr का नेट कलेक्शन कर चुकी है।

‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी

इस फिल्म ने 66वें दिन विदेशों में जहां 20 लाख रुपये की कमाई की है वहीं अब तक भारत से बाहर करीब ₹40.45 Cr कमा चुकी है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹435.37 Cr की कमाई कर चुकी है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ सीरीज की कहानी से अलग

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड 2026 की एक एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी लोगों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया) और रवि किशन (बब्बन यादव – नई एंट्री) जैसे कलाकारों ने जानदार काम किया है। हालांकि, फिल्म की कहानी को सीरीज से काफी अलग रखा गया है। फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी और सत्ता के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जैसलमेर के एक ड्रग लॉर्ड की एंट्री से नया मोड़ आता है। फिल्म को लोगों ने पसंद किया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अब तक कितनी कमाई की

फिल्म की कमाई की बात करें तो 24वें दिन ने ₹1.70Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹227.05Cr की कमाई की। वहीं 24वें दिन इस फिल्म ने विदेश में 75 लाख रुपये की कमाई की और कुल मिलाकर विदेशों में ₹64.00 Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक ₹334.22 Cr का कलेक्शन किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ की कहानी

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा यानी ऋषि और तमन्ना भाटिया यानी ममता की कहानी दिखाने वाली फिल्म ‘द वन‘ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।दीपक कुमार मिश्रा की इस फिल्म की कहानी दोनों के इर्द-गिर्द है जिसमें दिखाया गया है कि ममता पिछले छह साल से मां नहीं बन पा रही हैं। छठ पूजा के मौके पर ऋषि और ममता अपने पुश्तैनी गांव ‘देवांचल’ जाते हैं, जहां ऋषि का बड़ा भाई शशि (अनूप सोनी) और भाभी (श्वेता तिवारी) रहती हैं। कहानी में दिखाया गया है कि गांव के पास ‘देववन’ नाम का एक रहस्यमयी जंगल है, जिसके बीच वन देवी का एक प्राचीन मंदिर है। स्थानीय मान्यता ये है कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना सख्त मना है, क्योंकि रात में वन देवी वहां विचरण करती हैं और जो भी रात में वहां गया, वह लौटकर नहीं आया।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav