पांचवीं मास्टर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने भी रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। वहीं, धमतरी जिले की सीमा से लगे ग्राम आनंदपुर पुरूर की बहू दीपिका सेन ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से मायके और ससुराल परिवार सहित पूरे सेन समाज में खुशी की लहर है।
दीपिका सेन ग्राम आनंदपुर पुरूर निवासी शिक्षक नेकराम सेन की पत्नी हैं। वह ग्राम ढोरीठेमा निवासी, डौंडी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज के प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन की सुपुत्री हैं। बचपन से ही पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि रखने वाली दीपिका ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
कोयंबत्तूर में आयोजित प्रतियोगिता में दीपिका ने 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि धमतरी जिले और सेन समाज का मान भी बढ़ाया।
दीपिका की इस शानदार सफलता पर केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, उनके पिता एवं प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन, महासचिव रुद्र सेन, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास, सचिव भुवन लाल कौशिक, कोषाध्यक्ष किशन सेन,पूर्व अध्यक्ष विनोद सेन, लक्ष्मी नारायण सेन, बालोद जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक, संरक्षक जगन कौशिक, धमतरी जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन, संरक्षक मोहित सेन, सचिव भगवानी राम शांडिल्य, उपाध्यक्ष लाला राम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रविकुमार कौशल, प्रदेश प्रतिनिधि रामगोपाल सेन एवं कमल नारायण शांडिल्य सहित समाज के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।