आरआईएल, इन्फोसिस में बिकवाली से सेंसेक्स 610 अंक लुढक़ा, निफ्टी भी नुकसान में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Sep 2023 05:14 PM
आरआईएल, इन्फोसिस में बिकवाली से सेंसेक्स 610 अंक लुढक़ा, निफ्टी भी नुकसान में

ऑडियो सुनें

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 610 अंक लुढक़ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बाजार नुकसान में रहा।

कारोबारियों के अनुसार, इसके अलावा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 610.37 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,508.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 695.3 अंक तक लुढक़ गया था। नेशनल स्टॉक एकसचेंज का निफ्टी भी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,523.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक मंिहद्रा को सबसे ज्यादा 4.59 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एशियन पेंट्स, विप्रो, कोटक मंिहद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, आईटीसी, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा, ंिहदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

इसके रुख के उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया में छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 354.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav