सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 28 Jun 2024 10:24 AM
सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर

ऑडियो सुनें

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और विदेशी कोषों की लिवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 308.49 अंक उछलकर 79,551.67 पर था। निफ्टी 103.75 अंक चढक़र 24,148.25 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सन फार्मा, एनटीपीसी, टेक मंिहद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और नेस्ले में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और मारुति लाल निशान में रहे। जियोजित फाइनेंशियल र्सिवसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार की गति में सेंसेक्स को 80,000 के स्तर तक ले जाने की क्षमता है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,658.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढक़र 86.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Nandkishoryadav