सेंसेक्स, निफ्टी ने शुरूआती गिरावट के बाद की जोरदार वापसी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 08:04 PM
सेंसेक्स, निफ्टी ने शुरूआती गिरावट के बाद की जोरदार वापसी
ऑडियो सुनें

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को शुरूआती गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और 149.3 अंक या 0.17 प्रतिशत चढकर 84,540.57 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 45.05 अंक की बढ़त के साथ 25,803.05 अंक पर पहुंचा। हालांकि, बिकवाली का दबाव बढ़ने के साथ ही दोनों बाजारों ने अपनी बढ़त खो दी।

बाद में निवेशकों के सकारात्मक रुझान और एचडीएफसी बैंक, कोटक मंिहद्रा बैंक तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के समर्थन से दोनों बाजारों ने फिर से मजबूती हासिल कर ली। सेंसेक्स 446.58 अंक या 0.53 प्रतिशत चढकर 84,837.85 अंक पर और निफ्टी 129.60 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,887.60 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक मंिहद्रा बैंक, इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, सन फार्मास्यूटिकल्स और टेक मंिहद्रा के शेयर में तेजी रही।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाइटन, आईटीसी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.5-3.75 प्रतिशत की सीमा में लाने के बाद बुधवार को वॉल स्ट्रीट में रात भर के कारोबार में तेजी के बाद सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,651.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,752.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital