असम में रुपये मांगने के आरोप में एएसपी, चार पुलिसर्किमयों समेत सात लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Sep 2023 09:43 PM
असम में रुपये मांगने के आरोप में एएसपी, चार पुलिसर्किमयों समेत सात लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के बजाली जिले में रुपये मांगने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी, उनके पति और चार अन्य पुलिसर्किमयों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बजाली की तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उनके पति को एक अन्य नागरिक के साथ शनिवार देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य चार पुलिसर्किमयों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी सात लोग फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं. ये गिरफ्तारियां एक पुलिस उपाधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली के सात पुलिस र्किमयों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दर्ज आपराधिक जांच विभाग(सीआईडी) के मामले के संबंध में की गईं.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में ”बजाली जिले के कुछ पुलिर्किमयों द्वारा रुपये की मांग किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था.” उन्होंने बताया कि ”शिकायत प्रथम दृष्टया सही” पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में पटाचारकुची पुलिस थाने के अंतर्गत भवानीपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक बजाली के दो चालक और तत्कालीन एएसपी (मुख्यालय), बजाली के एक निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं. बजाली के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करते पाए जाने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पूरा अधिकार दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu