भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में पीले एनाकोंडा के सात बच्चे जन्मे

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 03:42 PM
भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में पीले एनाकोंडा के सात बच्चे जन्मे
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित नंदनकानन चिड़ियाघर में रविवार को सात पीले एनाकोंडा का जन्म हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन्हें जन्म देने वाले नर और मादा सांपों को अक्टूबर 2019 में मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट से लाया गया था। इससे पहले जुलाई 2022 में प्रजनन हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि सात सांपों के जन्म के बाद अब चिड़ियाघर में दो वयस्क नर, दो वयस्क मादा और दस नन्हें पीले एनाकोंडा हैं। एक अन्य मादा एनाकोंडा के जल्द ही सांपों को जन्म देने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि सरीसृपों की सुरक्षा और देखभाल के लिए चिड़ियाघर द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पीले एनाकोंडा मुख्य रूप से बोलिविया, पराग्वे और ब्राजील में पाए जाते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital