शाहरुख, ऋतिक, कियारा और माधुरी को मिला ‘निकलोडियन किड्स चॉइस’पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 Jun 2023 09:46 PM
शाहरुख, ऋतिक, कियारा और माधुरी को मिला ‘निकलोडियन किड्स चॉइस’पुरस्कार
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान को एक्शन पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्म ह्लपठानह्व में अपनी भूमिका के लिए ‘निकलोडियन किड्स चॉइस’ (केसीए) पुरस्कार समारोह में ‘पसंदीदा फिल्म अभिनेता’ के खिताब के लिए जबकि ऋतिक रोशन को ‘पसंदीदा नृत्य कलाकार’ के पुरस्कार के लिए चुना गया है. समारोह के आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.

आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पुरस्कार समारोह के डिजिटल संस्करण को 17 लाख वोट मिले, जो “केसीए के सभी संस्करणों में सबसे अधिक” हैं. शाहरुख को शीर्ष पुरस्कार के अलावा उनकी फिल्म ह्लपठानह्व को ‘पसंदीदा फिल्म’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. अभिनेत्री कियारा आडवाणी को ‘पसंदीदा फिल्म अभिनेत्री’ जबकि माधुरी दीक्षित को ‘पसंदीदा नृत्य कलाकार’ (महिला) का पुरस्कार मिला. रोशन ने कहा कि निकलोडियन का डांंिसग स्टार सम्मान जीतना एक “अद्भुत” एहसास है.

उन्होंने एक बयान में कहा, ह्लमेरा हमेशा से मानना रहा है कि इतने कम उम्र के दर्शकों का प्यार वास्तव में प्रेम का सबसे शुद्ध रूप है. लिहाजा, इस ट्रॉफी के लिए निकलोडियन और सभी बच्चों को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी को प्यार एवं शुभकामनाएं.ह्व “आरआरआर” फिल्म के गीत “नाटु नाटु” को ‘पसंदीदा गीत (दक्षिण)’ का खिताब दिया गया, जबकि “ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा” के “केसरिया” ने ‘पसंदीदा बॉलीवुड गीत’ की ट्रॉफी हासिल की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu