अदाणी की सभी 11 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर चढ़े

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Apr 2025 06:56 PM
अदाणी की सभी 11 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर चढ़े
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शेयर बाजार में सुधार के बीच अदाणी समूह की सभी 11 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर मंगलवार को चढ़ गए. ये सभी पिछले दिन की गिरावट से उबरकर बंद हुए. बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 3.27 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस में 3.27 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.23 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 2.53 प्रतिशत की तेजी आई.

एसीसी का शेयर 2.32 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 2.24 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 1.72 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज का 1.62 प्रतिशत, एनडीटीवी का 1.06 प्रतिशत, अदाणी पावर का 0.54 प्रतिशत और अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 0.30 प्रतिशत चढ़ा. सभी 11 कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 12,18,530 करोड़ रुपये रहा. घेरलू शेयर बाजारों में सोमवार को दर्ज 10 महीने की सर्वाधिक गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी से उछाल आया. बीएसई सेंसेक्स 1,089.18 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,227.08 अंक पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 374.25 अंक यानी 1.69 प्रतिशत चढ़कर 22,535.85 अंक पर बंद हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu