अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर सुबह के कारोबार में चढ़े

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Feb 2023 02:45 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी र्सिकट सीमा को छू गया। शुरुआती कारोबार में अडाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था।

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकनॉमिक जोन 8.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था।

अडाणी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत चढ़कर 399.40 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।

अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत टूटकर अपने निचले र्सिकट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया। अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 2.17 प्रतिशत चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन प्रतिशत के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तक समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे। अमेरिका की शॉर्ट सेलर ंिहडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav