शरमन जोशी और साहिल खान दो दशक बाद साथ में करेंगे काम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 09:57 PM
शरमन जोशी और साहिल खान दो दशक बाद साथ में करेंगे काम
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शरमन जोशी और साहिल खान दो दशक बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे. दोनों ही कलाकार जल्द ही एक नयी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. शरमन और साहिल ने पहली बार 2001 में कॉमेडी फिल्म ‘स्टाइल’ में साथ काम किया था. नयी फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में होगी, जिसका निर्देशन सैम खान करेंगे. फिल्मकार एवं लेखक मिलाप जावेरी ने फिल्म की पटकथा और इसके संवाद लिखे हैं.

शरमन जोशी ने एक बयान में कहा, ” फिल्म की शूटिंग और इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है. मैं बहुत उत्साहित हूं. साहिल और मैंने पहले जो फिल्में कीं, उनमें पर्दे पर हमारे तालमेल को काफी सराहना मिली. ‘स्टाइल’ व्यावसायिक तौर पर हमारी पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म को देखकर ही राजू हिरानी सर ने मुझे ‘3 ईिडयट्स’ के लिए साइन किया था. ”

साहिल ने कहा कि वह इतने वर्षों के बाद शरमन के साथ एक बार फिर से काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि शरमन एक शानदार कलाकार होने के अलावा एक बेहतरीन इंसान भी हैं. फिल्म के नाम की घोषणा अब तक नहीं की गयी है और इसका निर्माण व्हाइट लॉयन मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu