शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधा, ‘वोटर अधिकार’ यात्रा पर भ्रामक छवियों को किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Aug 2025 07:29 PM
शिवकुमार ने भाजपा पर निशाना साधा, ‘वोटर अधिकार’ यात्रा पर भ्रामक छवियों को किया खारिज
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन ”झूठे और भ्रामक” दावों को रविवार को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान उन्हें (शिवकुमार को) एक जीप के बाहर खड़ा रखा गया. शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें ”बदनाम करने का अभियान” चलाने का आरोप लगाया.

उपमुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की जा रही तस्वीर उनके कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उस जीप में बैठने से पहले ली गई थी, जिससे यात्रा पूर्णिया के र्सिकट हाउस तक गई थी. शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा, ह्लयह दुर्भाग्यपूर्ण (लेकिन आश्चर्यजनक नहीं) है कि भाजपा से जुड़े हैंडल असली मुद्दे ‘वोट चोरी’ को संबोधित करने के बजाय फोटो के कोण, बैठने की व्यवस्था और किसने किसका अभिवादन किया जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.ह्व शिवकुमार रविवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कन्नड़ गौरव की रक्षा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

उपमुख्यमंत्री ने एक परोक्ष चेतावनी देते हुए कहा, ह्लअगर कन्नड़ लोगों के रक्षकों का गुस्सा भड़क गया, तो अहंकारी भी अपनी नींद से जाग जाएंगे. ह्व शिवकुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि अपनी सारी ऊर्जा तस्वीरों से छेड़छाड़ करने में खर्च करने के बजाय, भाजपा को ”उस ऊर्जा का 10 फीसदी हिस्सा चुराए गए वोटों के बारे में बात करने पर भी खर्च करना चाहिए.” उपमुख्यमंत्री ने कहा, ह्लहम कांग्रेस पार्टी में ‘मोहब्बत की दुकान’ में विश्वास रखते हैं. आपको कभी-कभी यहां आना चाहिए, हो सकता है कि यह आपको बदल दे.ह्व इससे पहले, दिन में शिवकुमार ने कार्यक्रम से इतर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चर्चा भी की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu