सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 May 2023 10:20 PM
सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत हारे
ऑडियो सुनें

कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पी वी सिंधू और एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए . छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली चीन की यि मान झांग को 21 . 16, 13 . 21, 22 . 20 से मात दी . वहीं प्रणय ने जापान के केंता निशिमोतो को 25 . 23, 18 . 21, 21 . 13 से हराया .

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सिंधू ने 18वीं रैंकिंग वाली झांग से आल इंग्लैंड ओपन के अंतिम 32 दौर में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया . सिंधू का सामना दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टी से होगा जिसने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त यि झि वांग को 21 . 18, 22 . 20 से मात दी .

ग्रेगोरिया ने अप्रैल में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स फाइनल में सिंधू को सीधे गेम में हराया था . उसके खिलाफ हालांकि सिंधू का कैरियर रिकॉर्ड 7 . 1 का है . दुनिया के नौवे नंबर के खिलाड़ी प्रणय का सामना क्वालीफायर क्रिस्टियन एडिनाटा से होगा . इंडोनेशिया के क्वालीफायर एडिनाटा ने श्रीकांत को 16 . 21, 21 . 16, 21 . 11 से हरा दिया . प्रणय ने 21 वर्ष के एडिनाटा के खिलाफ कभी नहीं खेला है . इंडोनेशिया के इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सीनियर स्तर पर खेलना शुरू किया .

सिंधू और ग्रेगोरिया का पहला गेम काफी रोमांचक रहा .सिंधू एक समय 0 . 5 से पीछे थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 10 . 10 कर दिया . इसके बाद सिंधू ने बढत बनाकर 21 . 16 से जीत दर्ज की . दूसरे गेम में झांग ने सिंधू को वापसी का मौका ही नहीं दिया और अंत तक बढत कायम रखकर मुकाबला निर्णायक गेम में खींच दिया . निर्णायक गेम में मुकाबला बराबरी का था और एक समय स्कोर 17 . 17 था . इसके बाद सिंधू ने 20 . 17 की बढत बनाई लेकिन झांग ने अगले तीन अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया . सिंधू ने अगले दो अंक लेकर जीत दर्ज की .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu