सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Aug 2022 07:17 PM
सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया से वापस आए मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी कराने के लिए जल्द नीतिगत निर्णय लेने का अनुरोध किया है.

उन्होंने बताया कि सिंहदेव ने मार्च माह में भी उन्हें पत्र लिखकर इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था. रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण राज्य के 207 विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश लौटना पड़ा था. सिंहदेव ने अपने पत्र में कहा,‘‘ रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सकुशल वापस लाया गया है. बड़ी संख्या में देश वापस आए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य और आगे की शिक्षा को लेकर मैंने आप से पहले भी पत्र के माध्यम से तत्काल समुचित पहल करने का आग्रह किया है.’’

अधिकारियों ने बताया कि सिंहदेव ने ‘छत्तीसगढ़ यूक्रेन मेडिकल पैरेंट्स एंड स्टूडेंट एसोसिएशन’, रायपुर का पत्र भी संलग्न कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा है जिसमें यूक्रेन से लौटे 207 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने गहरी ंिचता व्यक्त की है. अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मांडविया से अनुरोध किया है कि प्रभावित सभी छात्रों के अध्ययनरत समयावधि को आधार मानकर देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आवंटित कर उन्हें समायोजित किया जाए जिससे प्रभावित छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu