रांची के गांव में मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड की जांच के लिए एसआईटी गठित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 08:42 PM
रांची के गांव में मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड की जांच के लिए एसआईटी गठित
ऑडियो सुनें

रांची. झारखंड में रांची जिले के मुडमा गांव के पांच मंदिरों में मूर्तियों की तोड़फोड़ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीष टोप्पो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हमने मूर्तियों की तोड़फोड़ में लिप्त व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है. गांव में मंदिरों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.” इससे पहले, बृहस्पतिवार रात रांची से लगभग 30 किलोमीटर दूर मुड़मा गांव में हुई तोड़फोड़ के विरोध में आक्रोशित निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 और अन्य सड़कों को लगभग आठ घंटे तक अवरुद्ध कर दिया.

खेलारी की पुलिस उपाधीक्षक अंकिता रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”मुडमा गांव के पांच मंदिरों में मूर्तियां तोड़ दी गईं. दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.” ग्रामीणों के अनुसार, इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान और एक देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में महिलाओं समेत सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ सुबह छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर इकट्ठे हो गये और उन्होंने रांची तथा डाल्टनगंज के बीच यातायात जाम कर दिया. पुलिस ने बताया कि लोगों ने ठाकुरगांव, चान्हो और बिजूपाड़ा में भी सड़कें जाम कर दीं.

पुलिस द्वारा ग्रामीणों की तीन मांगों पर सहमति जताने के बाद अपराह्न करीब 2.30 बजे नाकेबंदी हटा ली गई. रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा, ”मांगों में मामले में एसआईटी का गठन, दोषियों की गिरफ्तारी और गांव में मंदिरों की सुरक्षा शामिल है.” उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu