पणजी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर ‘‘कई चोट के निशान’’ के उल्लेख के बाद गोवा पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया कि फोगाट (42) की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी गई है. उन्होंने कहा कि फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे सुधीर सागवान और सुखंिवदर वासी को मामले में आरोपी बनाया गया है. फोगाट के भाई ंिरकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के फॉरेंसिक विशेषज्ञों के एक समूह ने बृहस्पतिवार सुबह शव का अंत्यपरीक्षण किया, जब उनके परिवार ने इस प्रक्रिया के लिए सहमति व्यक्त की. जीएमसीएच के फॉरेंसिक साइंस विभाग के डॉ सुनील श्रीकांत ंिचबोलकर ने अपनी रिपोर्ट में मौत के कारणों पर राय सुरक्षित रखी है.
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘रासायनिक विश्लेषण तक मृत्यु के कारण पर राय सुरक्षित रखी गई है. ऊतकों की हिस्टोपैथोलॉजी और सीरोलॉजिकल रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है.’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘हालांकि, शव पर चोट के कई निशान मिले हैं. उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, जांच अधिकारी को पता लगाना है कि मौत किस तरह हुई.’’ टिकटॉक से शोहरत हासिल करने वाली हरियाणा के हिसार की भाजपा नेता फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना इलाके के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था. दिल का दौरा पड़ने को मृत्यु का संभावित कारण बताया गया था.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जसपाल ंिसह, फोगाट की मौत के मामले की जांच की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं. शव का अंत्यपरीक्षण बुधवार को जीएमसीएच में होना था. लेकिन, फोगाट के भाई ंिरकू ढाका ने बुधवार को दावा किया कि उनकी बहन की हत्या उनके दो सहयोगियों ने की. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही परिवार पोस्टमॉर्टम की अनुमति देगा.
बृहस्पतिवार सुबह सोनाली फोगाट के भतीजे मोंिहदर फोगाट ने पीटीआई-भाषा को बताया कि परिवार ने इस शर्त के साथ पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दी कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाए. सोनाली फोगाट के भाई ढाका ने कहा था कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली ने अपनी मां, बहन और परिवार के एक अन्य व्यक्ति से बात की थी. ढाका ने कहा कि वह परेशान लग रही थीं और उन्होंने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की.
ढाका ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि तीन साल पहले, उनकी बहन के एक सहयोगी ने खाना में कुछ मिलाने के बाद उनका यौन शोषण किया और बाद में उनको ब्लैकमेल किया. फोगाट के भाई की शिकायत पर अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.
गोवा पुलिस ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की ‘हत्या’ के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता व हरियाणा निवासी सोनाली फोगाट की मौत के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज किये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जे. दलवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों आरोपियों सुधीर सागवान और सुखंिवदर वासी को हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
दोनों सोनाली फोगाट (42) के सहयोगी बताये जाते हैं. सोनाली को 23 अगस्त को सुबह उत्तर गोवा जिले के अंजुना स्थित सेंट एंथनी अस्पताल में मृत लाया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘अंजुना पुलिस ने हत्या के सिलसिले में सुधीर सागवान और सुखंिवदर वासी को गिरफ्तार किया है.’’