सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर माफी मांगी, कहा – “सॉरी कर्नाटक”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 May 2025 09:50 PM
सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर माफी मांगी, कहा – “सॉरी कर्नाटक”
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में बेंगलुरु के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है. सोनू निगम ने सोमवार शाम को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “सॉरी कर्नाटक. मेरा प्यार आपके लिए, मेरे अहं से बड़ा है. हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा.” यह विवाद 25 अप्रैल को उस समय शुरू हुआ, जब सोनू निगम बेंगलुरु के एक कॉलेज में प्रस्तुति दे रहे थे. अपने एक वीडियो में गायक ने बताया कि कुछ लड़कों ने उन्हें कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमकाया था.

इसके जवाब में उन्होंने कहा था, “कन्नड़, कन्नड़… यही वजह है पहलगाम वाली घटना की.” उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया. बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस थाने में तीन मई को सोनू निगम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सोमवार को कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गायक के खिलाफ ‘असहयोग’ अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि उनके बयान से कन्नड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu