स्पाइसजेट का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 11:23 AM
स्पाइसजेट का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ा…
ऑडियो सुनें

मुंबई: विमानन कंपनी स्पाइसजेट का शेयर मंगलवार को सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। बीएसई पर शेयर 7.35 प्रतिशत चढक़र 60 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही का एकल मुनाफा छह गुना बढक़र 119 करोड़ रुपये होने की जानकारी देने के एक दिन बाद शेयर में तेजी आई। 2023 की इसी तिमाही में कंपनी ने 16.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

विमानन कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 20 प्रतिशत घटकर 1,719.37 करोड़ रुपये रह गयी, जो 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,144.85 करोड़ रुपये थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav