आध्यात्म भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ है: योग गुरु रामदेव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 May 2023 10:29 PM
आध्यात्म भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ है: योग गुरु रामदेव
ऑडियो सुनें

पणजी. योग गुरु रामदेव ने आध्यात्म को भारत का ‘सॉाफ्ट पावर’ बताते हुए कहा कि योग तनाव एवं घबराहट जैसी समस्याओं का समाधान करता है, जिनसे दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं. रामदेव ने गोवा पर्यटन विभाग से छुट्टियां मनाने आने वाले लोगों के लिए होटल में योग और ध्यान कार्यक्रम शुरू करने की अपील की.

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने केंद्र के ”देखो अपना देश” कार्यक्रम को आगे बढ.ाने के लिए गोवा और उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई पहल के तहत बुधवार को हरिद्वार में रामदेव से मुलाकात की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को देश की समृद्ध विरासत और विविध संस्कृति को समझने और इसका अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

गोवा और उत्तराखंड की सरकारों ने ‘कल्याण पर्यटन’ को बढ.ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. कल्याण पर्यटन का मतलब शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए और कल्याण को बढ.ावा देने के उद्देश्य से यात्रा करना है. खुंटे और रामदेव के बीच मुलाकात के बाद राज्य के पर्यटन विभाग ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें योग गुरु ने कहा कि गोवा और उत्तराखंड के बीच हुए एमओयू से दोनों राज्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा, ”मौजूदा सदी विज्ञान और अध्यात्म की है. भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ इसकी आध्यात्मिकता है, जिसका सदियों से देश में पालन किया जा रहा है.” रामदेव ने गोवा पर्यटन विभाग को यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया कि राज्य के होटलों में एक कमरा योग और ध्यान के लिए सर्मिपत हो ताकि पर्यटक यहां अपने प्रवास के दौरान न केवल आनंद लें बल्कि मन की शांति भी पाएं.
रामदेव ने कहा, ”दुनिया तनाव और चिंता से गुजर रही है. ऐसे में योग और ध्यान इन समस्याओं का समाधान मुहैया करा सकते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu