स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की देश की पहली महिला पायलट बनीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Sep 2024 10:53 PM
स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की देश की पहली महिला पायलट बनीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तेजस लड़ाकू स्क्वॉड्रन का हिस्सा बनने वाली भारत की पहली महिला पायलट बन गई हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सिंह जून 2016 में वायुसेना में शामिल होने वाली पहली तीन महिला लड़ाकू पायलट में से एक थीं. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें नंबर 18 ‘फ्लाइंग बुलेट्स’स्क्वाड्रन आवंटित किया गया है. यह स्क्वॉड्रन गुजरात के नलिया में तैनात है.

मोहना सिंह ने हाल ही में संपन्न तरंग शक्ति बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास में भाग लिया था. वह पहले लड़ाकू स्क्वॉड्रन नंबर-3 का हिस्सा थीं जो राजस्थान के नल में तैनात है. सिंह स्क्वॉड्रन संख्या-3 के हिस्से के रूप में मिग-21 बाइसन विमान उड़ा रही थीं. वायुसेना के महिला लड़ाकू पायलट के पहले बैच के लिए अवनि चतुर्वेदी, भावना कंठ और सिंह चुनी गई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu