शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 07:01 PM
शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
ऑडियो सुनें

रायपुर. उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहती है, उन्हीं के परिश्रम एवं योगदान से हमारा शहर स्वच्छ-साफ नजर आता है तथा गदंगी व कचरे से मुक्त होता है. उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप समूचा देश स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुआ है, स्वच्छता के महत्व को गंभीरता से समझा गया है.

उक्त बातें उद्योग मंत्री देवांगन ने आज नगर निगम कोरबा के केन्द्रीय भण्डारगृह में आयोजित ई-रिक्शों के लोकार्पण व वितरण कार्यक्रम के दौरान कही है. नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था हेतु लगभग 01 करोड़ रूपये की लागत से 15वे वित्त आयोग मद के अंतर्गत 28 नग ई-रिक्शों का क्रय किया गया है, आज निगम के केन्द्रीय भण्डारगृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी 28 ई-रिक्शों का लोकार्पण करते हुए रिक्शों को निगम के स्वच्छता वाहन बेडे़ में शामिल किया, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण व स्वच्छता दीदियॉं उपस्थित थी. इस मौके पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री देवांगन ने स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शा मिलने पर अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने कार्य में ई-रिक्शों का उपयोग किए जाने से उनके समय व श्रम की बचत होगी तथा काम में ज्यादा आसानी होगी, मेनुअल रिक्शे के माध्यम से कार्य करने पर ज्यादा मेहनत लगती है तथा समय भी ज्यादा खर्च होता है. इस मौके पर उद्योग मंत्री देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गाे के हित में क्रियान्वित कराई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने व योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगां को दिलाने हेतु सबका आव्हान किया.

ई-रिक्शों से परिश्रम कम व काम होगा ज्यादा

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण के कार्य में जब स्वच्छता दीदियों के द्वारा ई-रिक्शों का उपयोग किया जाएगा तो वे कम परिश्रम से अधिक काम कर सकेंगी तथा काम में अत्यंत सहूलियत होगी. उन्होने कहा कि यह एक अत्यंत आवश्यक संसाधन है, अभी लगभग 02 करोड़ रूपये से और रिक्शें मंगाए जाएंगे तथा शीघ्र ही वह समय आएगा, जब डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण का शत प्रतिशत कार्य ई-रिक्शों के माध्यम से होगा.

स्वच्छता दीदियों को सौपी चाबी, दिखाई हरी झण्डी

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत सहित उपस्थित अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शों की चाबी सौपी तथा हरी झण्डी दिखाकर इन ई-रिक्शों को कार्य हेतु रवाना किया, वहीं ई-रिक्शों को पाकर स्वच्छता दीदियों ने अपनी हार्दिक खुशी का इजहार किया, स्वच्छता दीदियों ने कहा कि ई-रिक्शों के माध्यम से जब हम घर-घर जाकर कचरे के संग्रहण का कार्य करेंगी तो हमें कार्य में बहुत ज्यादा आसानी होगी, हमारे श्रम व समय की बचत होगी, हमें जो यह सुविधा आज प्रदान की जा रही है, उसके लिए हम उद्योग मंत्री देवांगन, महापौर राजपूत सहित निगम के सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करती हैं.

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही प्रभारी आयुक्त विनय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी व नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजयसिंह गोंड़, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, सुनीता चौहान, योगेश मिश्रा, नरेन्द्र पाटनवार, रामेश्वर सिंह कंवर, के अलावा स्वच्छता सुपरवाईजर व स्वच्छता दीदियॉं उपस्थित थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu