स्वप्निल ने पुरूष राइफल थ्री पी में रजत पदक जीता, पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 06:35 PM
स्वप्निल ने पुरूष राइफल थ्री पी में रजत पदक जीता, पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरूवार को अजरबेजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की पुरूष वर्ग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस (थ्रीपी) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक दिलाया. छब्बीस साल के स्वप्निल को रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता यूक्रेन के सेरही कुलिश से स्वर्ण पदक के मैच में 10-16 से हार मिली. यह स्वप्निल का पहला व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप चरण पदक है. भारत की 12 सदस्यीय राइफल टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत जीत लिया है जिससे पदक तालिका में अब पांचवें स्थान पर पहुंच गयी.

स्वप्निल ने प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय निशानेबाजों के बीच दो दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया. वह गुरूवार को शीर्ष आठ रैंंिकग राउंड में पहले कुलिश के बाद दूसरे स्थान पर रहे और फिर स्वर्ण पदक की भिड़ंत में यूक्रेन के इस चैम्पियन से हार गये. कुलिश ने रैंंिकग राउंड में 411 अंक का स्कोर बनाया था लेकिन स्वप्निल ने 409.1 अंक बनाये. फिनलैंड के एलेक्सी ने 407.8 अंक से कांस्य पदक जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu