Tamil Nadu Elections: रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, विजय को भीड़ ने घेरा; तृषा समेत कई सेलेब्स ने किया मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदान जारी है। दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, धनुष, विजय सेतुपति भी मतदान करने पहुंचे। वहीं चेन्नई के एक स्कूल में पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट दिया।

तृषा कृष्णनन भी वोटिंग करते वक्त उत्साहित दिखीं
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय थलापति की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं। वह वोट डालने के बाद काफी उत्साहित दिखीं। तृषा ने फैंस और आम लोगों को भी वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विजय सेतुपति भी मतदान करने पहुंचे
साउथ के कई सेलेब्स के बाद विजय सेतुपति भी मतदान करने पोलिंग बूथ पर आए। अपना वोट डालकर उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया।

अभिनेता धनुष भी मतदान करने आए

साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता धनुष भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्हें भी फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस सुरक्षा में वह वोट डालने अंदर गए। धनुष ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

कमल हासन बेटी के साथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे
कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वह बहुत देर तक लाइन में लगे रहे। आम लोगों के बीच कमल हासन शांत भाव से खड़े नजर आए। कमल हासन ने वोट देने के बाद स्याई लगी उंंगुली कैमरे को दिखाई।

विजय थलापति वोट डालने पहुंचे
तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस किसी तरह से उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गईं। विजय ने वोट डाला और बाहर आकर लोगों को नमस्कार किया। इस मतदान के बाद उनके राजनीतिक सफर का भविष्य तय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button