Tata Motors: आज से और महंगी हुईं टाटा मोटर्स की कारें, नेक्सन, टियागो खरीदने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

भारत के सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री कारों) की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 9 जुलाई से वैरिएंट्स और मॉडल के आधार पर, पूरे रेंज में 0.55 प्रतिशत की औसत कीमत बढ़ोतरी होगी। वाहन निर्माता ने कीमत बढ़ोतरी के लिए बढ़ी हुई लागत का हवाला दिया है। भारतीय बाजारों में अन्य ऑटोमोटिव ब्रांडों ने भी इसी तरह के कारणों का हवाला देते हुए अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाई थी। साथ ही यह पहली बार नहीं है जब टाटा मोटर्स इस साल अपनी कारों की कीमत में इजाफा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button