लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग करें तेदेपा और जदयू: आदित्य ठाकरे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 05:05 PM
लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग करें तेदेपा और जदयू: आदित्य ठाकरे
ऑडियो सुनें

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में आए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अड़े रहना चाहिए।

ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ठाकरे ने दावा किया कि सरकार बनाते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने सहयोगी दलों को तोड़ने की कोशिश में लग जाएगी। उन्होंने कहा, ह्लनए राजग के संभावित सहयोगी दलों को एक विनम्र सुझाव है। स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) का पद हासिल करें। ह्व ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हुए विभाजन का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ह्लभाजपा की चालों का अनुभव हो चुका है, जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे। यह आपको पहले ही अनुभव हो चुका होगा। चूंकि भाजपा सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से पीछे रह गई है, इसलिए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए तेदेपा और जदयू का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है।

राजग को कुल 293 सीट मिली हैं, जिनमें से भाजपा के पास 240 सीट हैं। 16 सांसदों के साथ तेदेपा राजग में दूसरी और 12 सांसदों के साथ जदयू तीसरी बड़ी पार्टी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav