धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 08:00 PM
धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में धार्मिक ग्रंथ (कुरान) पढ़ाने वाले एक शिक्षक (ट्यूटर) ने कथित तौर पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार इसकी जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने पीटीआई-भाषा से बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के रक्खा कालोनी निवासी अफजाल (28) नामक आरोपी एक नाबालिग छात्रा को धार्मिक ग्रन्थ (कुरान) पढाने के लिये उसके घर जाता था और उसने छात्रा से कई बार डरा-धमका कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया. मांगलिक ने बताया कि दो दिन पहले ही छात्रा ने अपने माता-पिता से शिकायत की कि अफजाल सर से पढ़ाई नहीं करूंगी, क्योंकि वह मुझे ‘बैड टच’ करते हैं.

उन्होंने बताया कि छात्रा की मां ने जब उससे गहराई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई अपनी मां को बतायी, इस पर माता-पिता पीडिता को लेकर थाना सदर बाजार पहुंचे और ट्यूटर अफजाल के विरुद्ध थाने में तहरीर दी. अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. मांगलिक ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया और दबिश देकर अफजाल को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज जेल भेज दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu