तेलुगु फिल्म निर्माता केपी चौधरी ने अवसाद के कारण की आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 08:56 PM
तेलुगु फिल्म निर्माता केपी चौधरी ने अवसाद के कारण की आत्महत्या
ऑडियो सुनें

पणजी. तेलुगु फिल्म निर्माता के पी चौधरी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अवसाद (डिप्रेशन) के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के निर्माता 44 वर्षीय चौधरी बीते कुछ दिनों से अवसाद में थे. फिल्म निर्माता का शव सोमवार को उत्तर गोवा जिले के सिओलिम गांव में स्थित एक किराए के मकान के कमरे में मिला.

पुलिस को मृतक के बेडरूम से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. नोट में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी आत्महत्या का कारण अवसाद है और किसी को भी इसके लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चौधरी ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उनका शव उनकी मां को सौंप दिया जाए जो तमिलनाडु में रहती हैं.

सोमवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बंबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि चौधरी के परिवार के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम उनके परिवार के आज गोवा पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं.” वर्ष 2023 में साइबराबाद विशेष अभियान टीम ने चौधरी को मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu