कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 60वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के काप्शी चौक से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Nov 2022 12:38 PM
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 60वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के काप्शी चौक से…
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की 60वें दिन की शुरूआत नांदेड़ के काप्शी चौक से हुई। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा संभवत: 20 नवंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से प्रवेश कर सकती है। इसके लिए मध्यप्रदेश में बनाए गए यात्रा के नए रूट में करीब 80 किमी की दूरी कम हो गई है। हालांकि, नए रूट पर घाट और जंगल होने की वजह से राहुल के पैदल चलने पर संशय है। यहां पर सुरक्षा कारणों से गांधी कार से सफर कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश सरकार को प्रदेश कांगेस कमेटी ने जो रूट दिया है, उसमें मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के बाद बड़वाह से इंदौर के बीच का रास्ता काफी कठिनाई वाला रहेगा। राहुल की यात्रा में खरगोन के बड़वाह के आगे 18 किलोमीटर घाट सेक्शन और 7 किलोमीटर जंगल (कुल 25 किमी) पड़ रहा है। इस मार्ग में राहुल की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ टीम का क्लीयरेंस मिलना मुश्किल है।

लिहाजा, यहां भारत जोड़ो यात्रियों को गाडिय़ों से सफर तय करना पड़ सकता है। यही नहीं है अब राहुल का नाइट हॉल्ट बलवाड़ा में कॉर्नर मीटिंग के बाद महू में संभव है। प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा कारणों से घाट और जंगल एरिया में पैदल चलने की मंजूरी नहीं होती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav