मालदीव में भारत की मदद से तैयार किए जा रहे पुल का कार्य 60% हुआ पूरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Jul 2025 08:14 PM
मालदीव में भारत की मदद से तैयार किए जा रहे पुल का कार्य 60% हुआ पूरा
ऑडियो सुनें

माले. मालदीव के आधारभूत संरचना मंत्री अब्दुल्ला मुथलिब ने मंगलवार को बताया कि भारत द्वारा वित्तपोषित थिलामाले पुल का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है. थिलामाले पुल की लंबाई 6.7 किलोमीटर है. यह पुल राजधानी माले को पश्चिम में विलिमाले, थिलाफुशी और गुलहिफाल्हू से जोड़ेगा. इसका वित्तपोषण भारत द्वारा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुदान और भारत के एक्जिम बैंक द्वारा रियायती ऋण सुविधा के तहत किया जा रहा है.

मुथलिब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “थिलामाले पुल के लिए ढांचा तैयार करने का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जो इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण है. समुद्र में 68 और दूसरे स्थान पर कुल 263 स्तंभ तैयार कर लिए गए हैं.” उन्होंने कहा, “इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही परियोजना अब 60.84 प्रतिशत पूरी हो चुकी है.” समाचार पोर्टल सन.एमवी ने कहा कि थिलामाले पुल परियोजना पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के प्रशासन द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है. अगस्त 2021 में इस परियोजना का ठेका भारत की एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था. थिलामाले पुल को पूरा करने की प्रारंभिक समय सीमा पिछले वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे कई बार संशोधित किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu