बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला, अब आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर!

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 02:35 PM
बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला, अब आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर!
ऑडियो सुनें

उज्जैन: सावन के दूसरे सोमवार को निकाली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े तीन मुस्लिम युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो बहू प्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। जहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों ने नीचे खड़े भक्तों पर थूका।

नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का वीडियो मोबाइल से बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और तत्काल कार्यवाही करते हुए। अदनान, सुफियान व अशरफ नामक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सावन लौट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फोन लाकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने बताया कि सवारी के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने देखा कि उनके ऊपर पानी पीकर थूकने की कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर थाना खारा कुआं में आईपीसी की धारा 295 (a) ,153 ( a) , 505 , 296 में केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav