राघव चड्ढा के ऊपर मंडराया कौवा, भाजपा ने कसा तंज- झूठ बोले कौवा काटे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jul 2023 08:49 PM
राघव चड्ढा के ऊपर मंडराया कौवा, भाजपा ने कसा तंज- झूठ बोले कौवा काटे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.संसद परिसर में फोन पर बात कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के सिर पर कौवे के मंडराने को लेकर भाजपा ने बुधवार को उनपर तंज कसा तो युवा सांसद ने भी इस पर पलटवार किया. भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “झूठ बोले कौवा काटे.” उसके ट्वीट में कहा गया, “अब तक हमने इस बारे में सिर्फ सुना था लेकिन आज हमने देख भी लिया कि कौवा झूठे को कैसे काटता है.”

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, “माननीय सांसद राघव चड्ढा जी पर कौवे के हमले की खबर से बेहद व्यथित हूं. आशा है आप स्वस्थ होंगे.” राघव चड्ढा ने दिल्ली भाजपा के उन्हें झूठा बताने वाले ट्वीट पर चौपाई के जरिये पलटवार करते हुए रिट्वीट किया, “राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आयेगा, हंस चुगेगा दाना दुनका कौवा मोती खाएगा. आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu