रफ्तार का कहर, डेढ़ साल की मासूम को ट्रैक्टर से रौंदा, हुई दर्दनाक मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 10 Apr 2025 02:14 PM
रफ्तार का कहर, डेढ़ साल की मासूम को ट्रैक्टर से रौंदा, हुई दर्दनाक मौत…
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड: हरिद्वार में खनन माफिया की बेलगाम रफ्तार ने एक डेढ़ साल के मासूम की जान ले ली. ये अपने घर के बाहर रैंप से उतर रहा था, तभी एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ड्राइवर उसे रौंदते हुए निकल गया.

इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद पूरे गाँव में हाहाकार मच गया. बच्चे के माता-पिता पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ये दर्दनाक घटना हरिद्वार के बाहदराबाद थाना क्षेत्र की है, जहां के गांव हलवाहेड़ी में खनन माफिया के ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक डेढ़ साल का मासूम अपने घर के बाहर बने रैम्प से नीचे उतर रहा था. उसी समय, खनन से लदा ट्रैक्टर गांव के बीचोंबीच तेज रफ्तार से निकल रहा था. इस दौरान ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था. वो ट्रैक्टर चलाते हुए बातों में इतना मशगूल था कि उसे बच्चे की मौजूदगी का एहसास तक नहीं हुआ और उसे रौंदते हुए आगे निकल गया.

सीसीटीवी में क़ैद हुआ दर्दनाक हादसा
इस घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया है. बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है. इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर के सामने आता है लेकिन, ड्राइवर बिना रुके बिना उसे कुचलते हुए निकल जाता है. इस हादसे में मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

इस पूरे हादसे पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि इस मामले पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपनी कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है. वही बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. परिजनों ने इस संबंध में पुलिस ताने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital