बगल से गुजरे वाहन की टक्कर से बस सवार बच्चे का सिर हुआ धड़ से अलग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jun 2025 08:25 PM
बगल से गुजरे वाहन की टक्कर से बस सवार बच्चे का सिर हुआ धड़ से अलग
ऑडियो सुनें

हाथरस. हाथरस जिले में रविवार दोपहर को बारातियों से भरी बस में सवार 11 साल के एक बच्चे का सिर ठीक बगल से गुजरे एक वाहन की टक्कर लगने से धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गया. अचानक हुई इस घटना से बस में चीख-पुकार मच गई. हाथरस जंक्शन कोतवाली के निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि एक बारात रविवार को अलीगढ़ शहर से हाथरस के मेवली गांव जा रही थी.

उनके मुताबिक, बारातियों की एक बस दोपहर करीब ढाई बजे जब कैलोरा-जलेसर मार्ग पर रेलवे के निर्माणाधीन पुल के सहारे चल रही थी तब 11 साल के बच्चे अली ने अपनी गर्दन बस की खिड़की से बाहर निकाल दी, तभी अचानक बगल से गुजर रहे एक वाहन ने उसके सिर पर जोरदार टक्कर मार दी. राघव ने बताया, “टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा. यह नजारा देख कर लोग सहम गए और बस में चीख-पुकार मच गई. बच्चे के पिता और चाचा ने बस से उतर कर सड़क पर गिरे सिर को उठाया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu