श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 06:01 PM
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : मोदी
ऑडियो सुनें

वाराणसी. अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर यहां आये प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्­स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि ”वाराणसी के भव्य-दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है. बाबा विश्वनाथ से आज यहां देशभर के अपने परिवारजनों के सुख-सौभाग्य और आरोग्य की कामना की. हर हर महादेव!” मोदी ने इसी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह शनिवार को वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक करते नजर आ रहे हैं.

वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी पहली बार शनिवार की शाम काशी पहुंचे और अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया. उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की.

यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से करीब 28 किलोमीटर का रोड शो करते हुए सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया.

प्रधानमंत्री जब करीब 28 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए हवाई अड्डे से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काशी की जनता सड़कों पर दोनों ओर कतार में खड़ी थी. मोदी रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी जाएंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu