शुक्ला और तीन अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन 22 जून तक स्थगित

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 18 Jun 2025 10:06 PM
शुक्ला और तीन अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन 22 जून तक स्थगित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले मिशन एक्सिओम-4 को 22 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. एक्सिओम स्पेस ने बुधवार को यह घोषणा की. इस मिशन का प्रक्षेपण 19 जून को निर्धारित था. मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस भेजा जाना है.

एक्सिओम स्पेस ने एक बयान में कहा, ”नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स अब एक्सिओम मिशन 4 को 22 जून को आईएसएस भेजने का लक्ष्य लेकर आगे बढ. रहे हैं.” एक्सिओम-4 मिशन के संचालक स्पेसएक्स ने कहा कि प्रक्षेपण का समय रविवार को पूर्वी समयानुसार तड़के 3:42 बजे (भारतीय समयानुसार अपराह्न 1:12 बजे) है, तथा वैकल्पिक अवसर के रूप में 23 जून को तड़के 3:20 बजे (भारतीय समयानुसार अपराह्न 12:50 बजे) रखा गया है.

बयान में कहा गया, ”प्रक्षेपण तिथि में परिवर्तन से नासा को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के ज्वेज्दा र्सिवस मॉड्यूल के सबसे पिछले हिस्से में हाल में किए गए मरम्मत कार्य के बाद अंतरिक्ष स्टेशन के संचालन का मूल्यांकन का समय मिल गया है.” एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू तथा पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं.

इस मिशन को मूलत? 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट के बूस्टर में तरल ऑक्सीजन के रिसाव और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पुराने रूसी मॉड्यूल में भी रिसाव होने का पता चलने के बाद पहले इसे आठ जून, फिर 10 जून और फिर 11 जून के लिए टाल दिया गया. एक्सिओम स्पेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ”चालक दल चिकित्सा और सुरक्षा प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए फ्लोरिडा में है. चालक दल का स्वास्थ्य अच्छा है और मनोबल भी काफी ऊंचा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news