छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Sep 2023 05:16 PM
छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित कर रहे है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा बिलासपुर का आह्वान है, छत्तीसगढ़ का ऐलान है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। ये जो उत्साह यहां दिख रहा है, ये परिवर्तन का उद्घोष है। कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो।

छत्तीसगढ़ आकंठ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आपलोग पूरी तरह तैयार हैं। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार (चाहे केंद्र में हो या राज्य में) पूरी तरह समर्पित रही है। आज मैं आपको ये गारंटी देने के लिए आया हूं कि आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। आपका सपना मोदी का संकल्प है।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं यहां कि कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच साल में केंद्र से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। यहां सड़क हो, रेल हो, बिलजी हो, यहां के विकास के लिए मैंने पैसों की कोई कमी नहीं होने दी और ये बात मैं नहीं, बल्कि यहां के कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री का कहना है। इसलिए यहां भाजपा की सरकार जरूरी है।

जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो रेलवे के लिए वर्ष में औसतन 300 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिलता था। लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपए दिए हैं। ये है मोदी मॉडल, ये है छत्तीसगढ़ के लिए मोदी का प्रेम। हम चाहते हैं यहां बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चल सकें। आप सभी को सुविधा हो। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन भी दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav