प्रधानमंत्री ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को सर्मिपत रक्षाबंधन का यह पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे.”

इस बीच, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाते और उनसे संवाद करते दिख दिख रहे हैं. इस पोस्ट में लिखा गया, ”रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली में स्कूल की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखी बांधी.” श्रावण मास की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है. अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button