भाजपा के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने तीन बच्चों को रौंदा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 May 2024 12:40 PM
भाजपा के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने तीन बच्चों को रौंदा…
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश: कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है. करण भूषण सिंह इस सीट के मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं.

गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले के एक वाहन ने तीन बच्चों को रौंदा दिया, जिसमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरे बच्चे को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वहीं करण भूषण मौके पर नहीं रुके. लेकिन मौके पर फॉर्च्यूनर कार, जिसपर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है वह कब्जे में ले ली गई है. दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था. इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर वाहन ने रौंद दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav