अनुराग ठाकुर ने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय : पायलट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 09:07 PM
अनुराग ठाकुर ने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय : पायलट
ऑडियो सुनें

जयपुर. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि संसद में बैठे लोगों को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से कहा, ”मुझे बड़ा खेद है कि जिस प्रकार के वक्तव्य कल सदन में दिये गये. विपक्ष के नेताओं द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाया गयाङ्घ जाति, धर्म, समाज की बात करना संसदीय प्रणाली में शोभा नहीं देता.” उन्होंने कहा, “भाजपा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव परिणामों को पचा नहीं पा रही है. इसलिये राहुल गांधी को निशाना बना रही है. कल (मंगलवार) सदन के अंदर अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया वह निंदनीय है.”

पायलट ने कहा, “इस प्रकार की भाषा का प्रयोग मैं समझता हूं किसी को नहीं करना चाहिए खासतौर पर उन लोगों को, जो संसद में बैठे हैं.” पूर्व कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा द्वारा हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दिए जाने पर पायलट ने कहा, “मुझे लगता है और भी बहुत से ऐसे लोग होंगे जो उस प्रणाली में फिट नहीं बैठ पायेंगे. बैरवा इसी साल भाजपा में शामिल हुए थे.” कांग्रेस नेता ने कहा सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा अगर किसी दल में है तो वो कांग्रेस पार्टी में है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का सबसे बडा वादा तो यह था कि हम जनगणना कराएंगे, दूसरा किसानों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानून बनाएंगे … दोनों बातों को केंद्र की सरकार ने नकार दिया और इसका खामियाजा उनको उठाना पड़ेगा क्योंकि यह जनता की मांग है.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu