भाजपा में 75 की उम्र में सेवानिवृत्ति का नियम नहीं, राउत नहीं तय कर सकते मोदी का कार्यकाल : बावनकुले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 01 Apr 2025 08:52 PM
भाजपा में 75 की उम्र में सेवानिवृत्ति का नियम नहीं, राउत नहीं तय कर सकते मोदी का कार्यकाल : बावनकुले
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी व्यक्ति को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होना होगा और यह देश की जनता है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल तय करेगी.

उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि मोदी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय जाकर यह बताया कि वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उन्होंने इस बयान को एक ह्लराजनीतिक स्टंटह्व बताया. बावनकुले ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्लभाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है कि मोदी को 75 वर्ष की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है.ह्व इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राउत के दावे को खारिज किया था. बावनकुले ने कहा कि भारतीय संविधान भी इस तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है.

उन्होंने कहा, ह्लभाजपा के पूर्व नेता अटल बिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे, जबकि मोरारजी देसाई (83) और डॉ. मनमोहन सिंह (81) भी 75 वर्ष की आयु के बाद प्रधानमंत्री पद पर रहे. भाजपा के प्रति दुश्मनी की पट्टी आंखों पर बांधे राउत हालांकि यह भूल गए हैं.ह्व बावनकुले ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का कार्यकाल चुनावी जनादेश और जनता के समर्थन से तय होता है, न कि राउत जैसे व्यक्तियों से.

उन्होंने कहा, ह्लप्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्यकाल इस देश की जनता तय करती है, संजय राउत या विपक्ष नहीं.ह्व भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और ह्लयह सपना उनके नेतृत्व में साकार होगाह्व. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि मोदी 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का तीसरा कार्यकाल है और इस वर्ष सितंबर में वह 75 वर्ष के हो जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu